तहसीलदारों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि तत्काल भुगतान करने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में कोविड-19 से मृत कुल 229 स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की अनुदान सहायता देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत स्वीकृत 103 प्रकरण के लिए 51 लाख 50 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत स्वीकृत 21 प्रकरण के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए, खैरागढ़ तहसील अंतर्गत स्वीकृत 21 प्रकरण के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत स्वीकृत 20 प्रकरण के लिए 10 लाख रूपए, छुरिया तहसील अंतर्गत स्वीकृत 20 प्रकरण के लिए 10 लाख रूपए, छुईखदान तहसील अंतर्गत स्वीकृत 12 प्रकरण के लिए 6 लाख रूपए, गण्डई तहसील अंतर्गत स्वीकृत 11 प्रकरण के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, अम्बागढ़ चौकी तहसील अंतर्गत स्वीकृत 11 प्रकरण के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, मानपुर तहसील अंतर्गत स्वीकृत 6 प्रकरण के लिए 3 लाख रूपए तथा मोहला तहसील अंतर्गत स्वीकृत 4 प्रकरण के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को स्वीकृत राशि तत्काल कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के शेष प्रकरणों को तत्काल तैयार करने कहा है।
राजनांदगांव जिला
0 पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पहुंचा गाँव 0 गाँव मे लगाया जा रहा मेडिकल कैम्प 0 बच्चों...
राजनांदगांव – मोहारा नदी के तट पर शिवगंगा महाआरती की 38 वीं कड़ी का आयोजन सोमवार...
राजनांदगांव राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पं.क्रं. १२८२ की केन्द्रीय युवा मण्डल की बैठक विगत दिनों वन...
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला काँग्रेस की अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार 18.10.2021 को राजनांदगांव...
० 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताहराजनांदगांव। गर्भवती महिलाओं और शिशुओं...
जामा मस्जिद में देश की एकता व अखंडता की मांगी गई दुवाएंराजनांदगांव। हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब का...
वर्ष में एक बार भक्तजनों को मिलता है ऐसा अवसर राजनांदगांव। संस्कारधानी नगरी के हृदय स्थल में...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम भैंसातरा के शीतला तालाब में तालाब सौंदयीकरण कार्य के लिए 4 लाख रूपए तथा ग्राम जोगीदल्ली में सर्व समाज के लिए सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत स्व-उद्यम स्थापित करने वाले शिक्षित व इच्छुक युवाओं से 28 अक्टूबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। योजनांतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक शाखाओं के माध्यम से व्यवसाय क्षेत्र के लिए अधिकतम 2 लाख रूपए ऋण, सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रूपए ऋण तथा उद्योग स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए ऋण का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवक-युवतियां आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन दो प्रतियों में निर्धारित तिथि तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र संयुक्त जिला कार्यालय हॉल नंबर 1 राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है।
।।सचिवों के बार बार हड़ताल से शासकीय कार्य मे बाधा … सरपंच संघ जनपद पंचायत राजनांदगांव।। राजनांदगांव।जनपद...
राजनांदगांव. रेल्वे के माल गोदाम कार्यालय में ठेकेदार, एफसीआई कर्मचारी और रेल्वे कर्मचारियों की मिलीभगत से आए दिन...
राजनांदगांव।जिले के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध, जुआ,सट्टा,शराब के विरूध्द चलाये जा रहे...
राजनांदगांव डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण राजनांदगांव के सेंटरों में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों (श्रमिकों) की मिटींग शाम ०४ बजे...
जिला सतनामी सेवा समिति पंजीयन क्रमांक ५०४१, राजनांदगांव के अंतर्गत ब्लॉक डोंगरगढ़ में विगत एक सप्ताह से...
राजनांदगांव। पुणे में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित स्व. कृष्णन अप्पा हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी की...
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त राजनंदगांव जिला शतरंज संघ द्वारा 7 से 17 अक्टूबर...
राजनांदगांव 18 अक्टूबर। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक 23 अक्टूबर शनिवार को पूर्वान्ह 10ः55...
अब आसानी से लोगों को मिलेगी सस्ती दवा, खर्च का बोझ होगा कम दीवाली के पूर्व नागरिकोे...
पत्रकारिता विभाग बीएजेएमसी में रिक्त सीटों में आफलाईन प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय...
