राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला काँग्रेस की अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार 18.10.2021 को राजनांदगांव जिला महिला काँग्रेस (ग्रामीण) की अध्यक्ष रामछत्री चन्द्रवंशी तथा शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रोशनी सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में महिला कांग्रेस राजनांदगांव की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक सुनीता परघनिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम राजनांदगांव की महापौर तथा प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हेमा देशमुख, सरिता पांडेय एवं डॉ. सीमा साहू उपस्थित रही।
महिला कांग्रेस राजनांदगांव द्वारा पर्यवेक्षक का जोरों-शोरों से स्वागत किया गया। पर्यवेक्षक द्वारा प्रथम आगमन पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने की बात कही गयी। पर्यवेक्षक ने आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव में महिलाओं की भूमिका ज्यादा से ज्यादा रहेगी। पर्यवेक्षक द्वारा 2023 के विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखते हुए कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण योजना एक बूथ से 10 महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए तथा भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को समाज की अंतिम कड़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रभारी के प्रथम आगमन महिलाओं में अत्यंत हर्ष था।
इस अवसर पर पर महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी विभा साहू महासचिव, श्रुति शुक्ला प्रवक्ता, नलिनी मेश्राम तथा प्रज्ञा गुप्ता, खैरुन निशा, कुसुम दुबे सचिव, शहर ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद दुलारी साहू, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चन्दि्रका वर्मा, मीना मांझी, अनिता धावड़े, जमुना साहू, संध्या साहू, जिला कार्यकारिणी से वीणा सिन्हा, किरण मेश्राम, कांति भंडारी, दशमत, शहर कार्यकारिणी से निशा साहू, निखत परवीन खान, दुलारी साहू, माया शर्मा, शबीना नशरीन, रीना पटेल, सुनीता सिन्हा, फरहा खान, श्वेता साहू, उर्मिला देशलहरे, बिरझा साहू, घसनिन साहू, मंजूषा मंडेल, प्रीति शर्मा, अंजनी सिन्हा, सिम्मी अली, शाहिना कुरैशी, उर्वशी साहू, रंजनी साहू, रश्मि चौधरी, पूर्णिमा नागदेवे, माधवी बंसोड़, सुशीला भूनेश्वरी, अनिता सिन्हा, सुशीला, सरिता साहू, ललिता साहू, दुर्गा देवांगन, चन्दि्रका राजपूत, सलमा बानो, लीला साहू उपस्थित थे। बैठक में अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद कुलबीर छाबड़ा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन भी उपस्थित हुए। उक्त जानकारी जिला महिला काँग्रेस (ग्रामीण)की प्रवक्ता हिमानी वासनिक द्वारा दी गई।
शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी विस्तार
पर्यवेक्षक के प्रथम आगमन पर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रोशनी सिन्हा द्वारा महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरित किया गया।
