राजनांदगांव राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पं.क्रं. १२८२ की केन्द्रीय युवा मण्डल की बैठक विगत दिनों वन चेतना केन्द्र, सकरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ जिसमें युवाओं को जोडऩे एवं सक्रिय करने के लिए विशेष योजना बनाई गई और युवाओं को अपनी भूमिका समाज में कैसे निभाये इसके लिए कार्ययोजना बनाई गयी ।

इसमें प्रमुख विषय पर चर्चा हुई युवक युवती परिचय सम्मेलन कराया गया करोना टीकाकरण के प्रतिभागियों का लॉटरी द्वारा विजेता चुना गया और उसे पुरस्कार दिया गया तथा युवा अपनी बात खुले मंच के माध्यम से अपना विचार रखे और अन्य विषय पर भी चर्चा रखी गई कि समाज में नई रूप-रेखा बनाया जाए और महासभा के उपसचिव नीरज सिंह क्षत्रिय ने युवाओं को अपने विचार रखने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को कई सारी कार्य के बारे में जानकारी दी । केन्द्रीय युवा अध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया । इसमें प्रमुख रूप से महासभा के अध्यक्ष होरी सिंह दौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव अशोक ठाकुर, सह सचिव विष्णु सिंह बघेल, संगठन सचिव अश्वनी राजपूत तथा केन्द्रीय युवा मण्डल के पदाधिकारी शेखर सिंह, निखिल सिंह, अजय सिंह, फणीश सिंह, अविनाश सिंह, नवीन सिंह आदि उपसमिति के युवा पदाधिकारी और अन्य उपसमिति से युवा और समाजिक बंधुओं उपस्थित हुये ।
