0 पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पहुंचा गाँव
0 गाँव मे लगाया जा रहा मेडिकल कैम्प
0 बच्चों को मेडिकल कालेज किया जा रहा रिफर
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ठेलकडीह अंतर्गत आने वाले ग्राम गातापार कला में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब 50 से 60 बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में रिफर किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गातापार कला में कल सप्ताहिक बाजार था। जहां गांव के बच्चे घूमने गए हुए थे और आज सुबह अचानक बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। शिकायत पर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन रात तक तबियत ठीक नहीं होने के चलते लगभग 50 से 60 बच्चों को राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर
मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही यह खबर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तक पहुंची, तत्काल टीम गाँव की ओर रवाना हुए और प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को राजनांदगांव रिफर किया गया और गाँव मे कैम्प लगाकर सभी की जांच की जा रही है।
इस संबंध में ठेलकडीह थाना प्रभारी सतीष पुरिया ने बताया कि गातापार कला से जानकारी आई थी कि कुछ बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही है। जिस पर पुलिस की टीम तत्काल गांव पहुंची और राहत कार्य में जुट गई है। एम्बुलेंस से बच्चों को राजनांदगांव भेजा गया है।
