जामा मस्जिद में देश की एकता व अखंडता की मांगी गई दुवाएं
राजनांदगांव। हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब का जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिरातुन्नबी कमेटी के तत्वावधान में शहर में बड़ी शानो शौकत एवं राष्ट्रध्वज के साथ मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया।
शहर की सभी मस्जिदों में परचम कुसाई की रस्म अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक दी। मुख्य कार्यक्रम के रूप में (परचम कुसाई) की रस्म पठानपारा स्थित जामा मस्जिद में की गई। सलातो-सलाम के बाद देश की एकता, अखंडता व पूरी दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गई। इस भव्य जुलूस में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तथा युवा वर्ग भी शामिल हुए। इस मौके पर जगह-जगह प्रसाद का भी वितरण किया गया।
समाज के प्रमुख इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि जुलुस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। भाजपा, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने समाज के लोगों से मिलकर बधाईयां प्रेषित की। पैगम्बर साहब की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए चल रहे थे। हाथ में देश का राष्ट्रीय ध्वज के साथ हिन्दुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाते रहे। जगह-जगह पर सभी धर्म के लोगों ने पानी व शिरनी का वितरण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी धर्म के लोगों ने जुलुस का अभिनंदन किया। हजारों लोगों की भीड़ का यह जुलूस शालीनतापूर्वक निकला। तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम के रूप में जामा मस्जिद के ध्वजस्तंभ पर परचम कुसाई की रस्म अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के द्वारा सलातो-सलाम का नजराना पेश किया और पेश ईमाम ने देश की एकता, अखंडता, भाई-चारा देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी।
इस पर्व को लेकर सिरातुन्नबी कमेटी द्वारा शहर के प्रत्येक मार्ग में भव्य सजावट की गई थी। समाज के लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शहर के सभी धर्मपे्रमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। राजनांदगांव संस्कारधानी की एकता और अखंडता के मिसाल पेश की। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुनी हटरी में पचरम कुसाई के बाद समाप्त किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, महापौर श्रीमता हेमा देशमुश, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, कुतबुद्दीन सोलंकी, वरिष्ठ अधिवक्ता हलीम बख्श गाजी, इकरामुद्दीन सोलंकी, हफीज खान, शाहीद भाई, रईस अहमद शकील, अंजुम अल्वी, आदिल झाडोदिया, राजिक सोलंकी, शकील रिजवी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।
