जिला सतनामी सेवा समिति पंजीयन क्रमांक ५०४१, राजनांदगांव के अंतर्गत ब्लॉक डोंगरगढ़ में विगत एक सप्ताह से सदस्यता अभियान जारी है, जिला स्तर से श्री अजय मारकण्डे (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), श्ंाकर देशलहरा, गौकरण कोसले, राजू कौशिक (शिक्षक), शिशुपाल भारती जिला कार्यकारिणी सदस्य, गोविंद टण्डन पूर्व महामंत्री, भूखन गायकवाड़, छोटेलाल टंडन, भारत बंजारे, सदस्यता अभियान नेतृत्व एवं संचालन समिति के रूप में कार्य प्रगति पर है । डोंगरगढ़ ब्लॉक के समस्त स्वजाति बंधु से अनुरोध है निर्धारित समय सीमा संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर तीन चरणों में सदस्यता अभियान अंतिम रूप दिया जाना प्रस्तावित है । सक्रिय सदस्यता शुल्क १०० रूपये, आजीवन सदस्यता शुल्क १००० संरक्षक शुल्क ५००० निर्धारित है । उक्त जानकारी जिला सतनामी सेवा समिति के प्रवक्ता पंकज लाल बांधव ने दी । डोंगरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय व राजनांदगांव जिला मुख्यालय से भी सदस्यता ग्रहण कर सकते है ।
