राजनांदगांव डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण राजनांदगांव के सेंटरों में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों (श्रमिकों) की मिटींग शाम ०४ बजे स्टेट स्कूल प्रांगण में हुई, श्रमिकों ने अपनी समस्याओं के संबंध में बात रखी कि उन्हें अगस्त व सितम्बर २०२१ दो माह का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गयाा, बल्कि कुछ सेंटरों से निगम के अधिकारीयों द्वारा कबाड़ी बेची गयी, उसकी राशि श्रमिकों को भुगतान नहीं की गयी, अधिकतर सेंटरों में सागरपारा, राजीव नगर, गोकुल नगर, पुष्प वाटिका, मोतीपुर आदि सेंटरों में कबाड़ी भरी हुई है, क्योंकि स्वच्छता दीदीयों को विक्रय करने नहीं दिया जा रहा है । उक्त मिटींग को छत्तीसगढ़ मुुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, तुलसी देवदास, व पूनाराम साहू ने संबोधित किया ।
उन्होनें यह भी कहा कि निगम आयुक्त द्वारा ४ वर्षो की कबाड़ी विक्रय का आवक-जावक जांच हेतु ६ सदस्यी कमेटी बनाई गई थी, कमेटी को १५ दिन में रिपोर्ट देने कहा गया था एक माह बितने के बावजूद जांच रिपोर्ट का पता नहीं है बल्कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने से निगम द्वारा कहा गया कि जानकारी निगम द्वारा दिया जाना संभव नहीं है तो निगम को ठेका देने का अधिकार कैसे है ? इसलिये संबंधित स्वच्छता दीदी (श्रमिकगण ) २० अक्टूबर को छुट्टी के बाद ३ बजे निगम में पहुंचकर वेतन के अलावा कबाड़ी की राशि की मांग करेंगे ।
