रायपुर, 13 जुलाई 2020। आख़िरकार संसदीय सचिवों की नियुक्ति कल सार्वजनिक हो जाएगी। कल शाम चार बजे मुख्यमंत्री निवास में 12 विधायकों को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें तीन महिला विधायक हैं।जो फ़ार्मूला तय किया गया है उसके अनुसार जिन ज़िलों से मंत्री नहीं है उन इलाक़ों से प्रतिनिधित्व दिया जाना है। इस के तहत विधायकों का चयन हुआ है।
संसदीय सचिव की संभावित सूची
पश्चिम विधायक- विकास उपाध्याय
तखतपुर विधायक- रश्मि ठाकुर
जगदलपुर- रेख चंद जैन
कांकेर- शिशुपाल सोरी
गुंडरदेही- कुंवर निषाद
चंदरपुर- राम कुमार यादव
बैकुंठपुर- अम्बिका सिंहदेव
सामरी- चिंतामणि महाराज
डोंगरगांव- दलेश्वर साहू
भटगांव- पारस नाथ रजवाड़े
जशपुर- विनय भगत
सरायपाली- किस्मत लाल नन्द
