राजनांदगांव। आज राजनांदगांव एन.एस.यू.आई. ने यू .जी .सी. के द्वारा जारी किए गए आदेश के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम राजनांदगांव कलेक्टर को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मांग पत्र सौपा। एन. एस. यू. आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने कहा कि यू.जी.सी. के द्वारा जारी किए गए आदेश में अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा देना अनिवार्य होगा। लेकिन आप सभी को ज्ञात है कि देश में कोरोना महामारी विक्राल रूप में है लगतार केस बढ़ते जा रहे है। ऐसे स्थिति में यू. जी. सी. ने परीक्षा लेने करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसका हम विरोध करते है और प्रधानमंत्री से मांग करते है कि छात्रों के हित में फैसला ले और तत्काल अंतिम वर्ष में होने वाली परीक्षा के संबंध में यू.जी.सी. के इस आदेश को तत्काल निरस्त कर छात्र हित में फैसला ले।

एन. एस. यू . आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष अमर झा ने कहा कि यू.जी.सी. ने किस आधार पर यह आदेश निकाला और परीक्षा देने को अनिवार्य कहा जबकि पूरे देश के शैक्षणिक संस्था बंद है। जिस आधार पर प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया है उसी आधार पर अंतिम वर्ष के छात्रों को भी जनरल प्रमोशन दिया जाए। छात्र नेता कुशल रजक ने कहा कि हम उम्मीद करते है कि प्रधानमंत्री हमारी इस बात को गंभीरतापूर्वक लेंगे और तत्काल निर्णय लेगें जिससे छात्रों का भला हो सके। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष एन. एस. यू. आई. विप्लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अमर झा, कुशल रजक उपस्थित थे।
