कार्यालय में साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
अनुपस्थित 6 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का
वेतन तत्काल प्रभाव से कटौती के दिए निर्देश
राजनांदगांव 13 जुलाई 2020। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई न देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यालय भवन, शौचालय एवं कार्यालय के आस-पास सफाई अभियान चलाकर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री रविन्द्र ठाकुर को दिए। उन्होंने स्थापना एवं लेखा शाखा, सर्वर रूम, लाईसेंस नवीनीकरण, लर्निंग लाईसेंस, स्मॉट चिप रूम, बॉयोमेट्रिक, स्टोर रूम, नवीन पंजीयन कक्ष, कार एवं परिवहन यान पंजीयन कक्ष, कर शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में अनुपस्थित परिवहन सब इन्सपेक्टर श्री रघुवीर सिंह धु्रव, श्री विष्णु धु्रव सहायक ग्रेड-1 अधीक्षक, सहायक ग्रेड-1 श्री शिवलाल सिंह कंवर, सहायक ग्रेड-1 श्री रामकुमार रात्रे, सहायक ग्रेड-3 श्री लाल राजीव सिंह, सहायक ग्रेड-3 श्री हरक राम नेताम का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से कटौती करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यालय में स्थित चिप्स के दो कर्मचारी श्री विजय भत्ते एवं श्री जोगेन्द्र शर्मा को भी अनुपस्थित रहने के संबंध में पृथक से पत्र लिखने के आरटीओ अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कार्यालय में सभी आवश्यक फाईल व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए।
