राजनांदगांव । केंद्र सरकार द्वारा महिला बाल विकास से संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मान हेतु प्रशस्ति पत्र व 10 हजार रुपये का चेक देने का मुहिम चलाया गया । इसी कड़ी में महिला बाल विकास राजनांदगांव के अंतर्गत आने वाले मोहड़ आंगनवाड़ी के महिलाओं नाम सामने आया है। आज वर्ष 2019-20 हेतु पोषण अभियान अंतर्गत राजनांदगांव जिला के राजनांदगांव शहरी परियोजना से बसंतपुर सेक्टर के वार्ड 49 मोहड़ के आंगनबाड़ी केंद्र की टीम को AAAA+LS श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
टीम के सभी सदस्यों को जिला श्रीमती अपर्णा श्रीवास्तव पूर्व पर्यवेक्षक सेक्टर बसंतपुर के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लीलावती गौतम, सहायिका श्रीमती मीना गोंड ,ए एन एम श्रीमती मीना दुबे एवं मितानिन श्रीमती सीमा साहू को आज परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर मैडम के द्वारा पुरस्कृत किया गया पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व 10 हजार रुपये का चेक दिया गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लीलावती गौतम ने बताया कि उक्त सम्मान हमें अच्छे कार्य के लिए दिया गया है क्योंकि हम अपने आंगनबाड़ी केंद्र में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हैं । और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें उक्त आंगनबाड़ी के माध्यम से आज हमें पुरस्कार प्राप्त हुआ है । यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है। और हम सभी मिलकर आगे भी इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते रहेंगे।

