0 क्षेत्रवासियों को डॉ रमन सिंह ने होली की शुभकामनाएं दी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्लिप डिस्क के ऑपरेशन हेतु कोयंबटूर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
आज भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, मूलचंद भंसाली एवं जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी कोयम्बटूर पहुंचकर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस आत्मीय मुलाकात में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संगठनात्मक विषयों एवं जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की तो सभी ने देखा कि डॉक्टर साहब आपरेशन के बाद अपने स्वास्थ्य से ज्यादा राजनांदगांव के विकास के कार्यों को सुनकर खुश नजर आए जब उन्हें पता चला कि अधोसंरचना मद से ग्रामीण एवं शहर के विभिन्न 14 7 कार्यो के लिए 10 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है,तो डॉ साहब के चेहरे में खुशी के भाव थे । उन्होंने शहर के लोगो को बताया कि .नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं एवं अधोसंरचना मद के उपरोक्त कार्यो की बहुत ज्यादा जरूरत थी ।
डा रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की जनता के प्रति वे कृतज्ञता पूर्ण रूप से सतत लगे रहते है और कार्यो के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर बहुत खुशी होती है। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और शहर एवं जिले के विकास कार्यों को गति देंगे।
जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जिले को प्राप्त बजट की सौगात के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह का मार्गदर्शन प्रदेश एवं जिला संगठन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। सभी कार्यकर्ता उनके स्वस्थ होकर शीघ्र सक्रिय राजनीति में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
