कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज नगर निगम के चिखली वार्ड में पानी टंकी का निरीक्षण किया। साढ़े 19 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी का निर्माण अमृत मिशन योजना के तहत किया जा रहा है, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर वर्मा ने पानी टंकी से पानी सप्लाई का कार्य शीघ्र ही आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेल्वे क्रासिंग क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, इंजीनियर दीपक जोशी एवं नगर निगम के अतुल चोपड़ा उपस्थित थे।
