0 दो हजार मजदूर बॉर्डर पर मौजूद
0 छत्तीसगढ़ वासियों को मिल रही बस की सेवा बाहरी प्रांत वालों को भेजा जा रहा ट्रकों से
बसंत शर्मा, संवाददाता
राजनांदगांव । लॉक डाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है जिसके चलते बागनदी बॉर्डर पर रोज प्रवासी मजदूरों का मेला लगा हुआ रहता है बागनदी बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड आदि प्रांतों के मजदूर भी आ रहे हैं। जिसके चलते वहां फिर से भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है । जिसके कारण मजदूरों को गर्मी में घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की ओर से आने वाले मजदूर छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड उड़ीसा पश्चिम बंगाल के हैं जिसमें पहली प्राथमिकता छत्तीसगढ़ वासियों को दी जा रही है छत्तीसगढ़ वासियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए बस की सेवा दी जा रही है और अन्य राज्यों से आने वाले मजदूरों को भी बस की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन आज शाम बागनदी बॉर्डर पर 2,000 से अधिक मजदूर पश्चिम बंगाल के हैं जिन्हें उनके प्रांत तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन अधिक बस नहीं होने के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है जिसके कारण वे आज बॉर्डर पर शोर शराबा कर रहे थे और वहां मौजूद कर्मचारियों पर दबाव बना रहे थे जिसके कारण बागनदी बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बागनदी बॉर्डर पर आज पश्चिम बंगाल के मजदूर महाराष्ट्र की ओर से सर्वाधिक आ रहे हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल के गाड़ियों से छोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन लॉक डाउन के चलते पश्चिम बंगाल की गाड़ियां बॉर्डर पर बहुत कम आने के कारण यहां प्रवासी मजदूरों का मेला लग गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल जाने वाले मजदूर लगभग दो हजार की संख्या में हैं । जिन्हें गाड़ियों के माध्यम से बॉर्डर तक छोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल की ओर आने वाले मजदूरों की संख्या सर्वाधिक होने के कारण व्यवस्था में कुछ कमी आई है जिसे जल्द पूरे करने की बात कही जा रही है।
