गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला शव
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर बोरतलाव के पास एक डैम में डुबने से एक युवक की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला। इस भयंकर हादसे से डोंगरगढ़ में सनसनी फैल गई है।
दोनों राज्यों की सीमा पर दरेकसा एवं बोरतलाव के पास बेवर टोला बांध में एक डोंगरगढ़ निवासी युवक मो. तस्लीम शेख जिसकी उम्र करीब 19 साल है वह वहां नहाने गया हुआ था तभी वहां डुबने से उसकी मौत हो गई। खबर है कि दरेकसा स्थित हाजरा फॉल झरने का पानी इसी बांध में पहुंचता है जहां पर कुछ युवक घुमने गए थे। इसी दौरान वहां उंचाई से गिरने एवं बांध में डुबने के करण उक्त युवक की मौत हो गई।जिले की सीमा से सटे सालेकसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 24 मई की दोपहर लगभग 2.15 बजे की बताई जा रही है।
काफी मेहनत के बाद मिला शव
मामला 24 मई की दोपहर का बताया जा रहा है। शाम होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी मृतक के शव को ढूंडा नही जा सका था छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र सीमा में घनघोर जंगल नक्सली क्षेत्र में होने के कारण पुलिस और परिजनों को घर लौटना पड़ा था। जानकारी अनुसार दुर्ग से गोताखोरों को बुलाया गया जो देर रात डोंगरगढ़ पहुंचे अगली सुबह दोबारा खोजबीन शुरु की गई तब जाकर शव को निकाला गया।
मातम में बदली ईद की खुशियां
बांध में डुब कर जिस युवक की मौत हुई है वह डोंगरगढ़ के एक मुस्लिम परिवार का बतया जा रहा है। भयंकर हादसे के कारण डोंगरगढ़ सहित पूरा मुस्लिम समाज एवं पुरे परिवार में शोक की लहर है। इस भयंकर और दर्दनाक हादसे से ईद पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। इस परिवार पर दुखों का पहाड़ा टुट पड़ा।
