राजनांदगांव 23 मई। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ में हर वर्ष 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाये जाने निर्देश प्राप्त हुये है। निर्देशानुसार शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में मौन श्रद्धांजलि देकर शपथ लिया जाना है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में प्रदेश एवं शासकीय व अर्धशासकीय कार्यालयों में 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाना है। निर्देशानुसार कल दिनांक 25 मई सोमवार को प्रातः 11 बजे नगर निगम सभागृह में शहीद उदय मुदलियार की धर्मपत्नि श्रीमती अल्का मुदलियार एवं शहीद अल्लानुर की धर्मपत्नि श्रीमती रसीदा बानों की उपस्थित में शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि देकर राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने शपथ लिया जायेगा। उन्होंने पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों व पत्रकार बंधुओं से प्रातः 11 बजे उपस्थित की अपील की है।

