राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया हैं। बस्तर जिले के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बल के जवान एवं विगत वर्षों में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य आम नागरिकों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी शासकीय-अद्र्धशासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगाी। इसके साथ ही राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
