राजनंदगांव। विगत चार वर्षों से अनुभूति श्री संस्था छत्तीसगढ़ में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है। संस्था मुख्यतः गरीबों के लिए मुफ्त मैडिकल कैम्प, माहवारी के विषय में जानकारी देने तथा सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने का काम करती है।
विश्व में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए संस्था ने मास्क बनाने का काम भी शुरू किया है।
20 मई को अनुभूति श्री संस्था के सदस्यों ने समाज के सबसे अधिक कर्मठ वर्ग, सफाई कर्मचारियों को गार्बेज क्लिनिक में जाकर मुफ्त मास्क और सैनिटरी पैड के पैकेट भेंट किए।
अनुभूति श्री संस्था की लगातार यही कोशिश रहती है कि हर वर्ग की महिलाओं को मासिक धर्म के विषय में सही जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रखें।
