राजनांदगांव एनएसयूआई अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि 14 मई 2020, रायपुर एन. एस. यू .आई. छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने विश्व व्यापी माहमारी नोवल कोरोना वायरस (कोविड 19) को मद्देनजऱ रखते हुए प्रदेश में समस्त महाविद्यालय के छात्रों को सामान्य पदोन्नति (जनरल प्रमोशन) दिए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
एन. एस. यू .आई.प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की विगत् दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के अध्य्यनरत छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया हैं। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों से छात्रों के संदेश व पत्र प्राप्त हुए हैं जिन्हें संज्ञान में लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा हैं और हमे पूर्ण विश्वास हैं जल्द ही सरकार द्वारा छात्रों को इस महामारी के दौरान एक बड़ी राहत दी जाएगी
एच.आर.डी मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अंतिम वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन नही दिया जाएगा, उन्हें भी इस माहमारी में राहत दिलाने हेतु हमने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी से विशेष अनुरोध किया हैं कि यथासंभव परीक्षाओं का आयोजन होने पर इन छात्रों को परीक्षावार कोरोना बोनस अंक दिया जाने का प्रस्ताव रखा हैं
छात्रों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवयश्कता नही हैं एन. एस. यू .आई. आपके अधिकारों को लिए सदैव तत्पर हैं। विपक्ष में रहते हमने सड़को पर लड़ाई लड़ छात्रों को अधिकार दिलवाया था, और आज तो उन छात्रों की सरकार आ गयी हैं जो उनके हितों में निरंतर फैसले ले रही हैं।
