ट्रेफिक व्यवस्था ठीक नही होने से आदर्श चौक दुर्घटना को केंद्र बन गया है, यहां गुरूवार को दो बाईकों में भिड़ंत हो गई। सड़क दुर्घटना को रोकने चौक में आटो खड़ी करने के लिए जगह तय किया गया है, लेकिन आटो चालकों की मनमानी के कारण ट्रेफिक व्यवस्था चौपट हो गई है। वहीं ट्रेफिक पुलिस ने व्यवस्था ठीक करने की पहल भी नही की जा रही है।
ग्रामीण सड़क दुर्घटना रोकने ट्रेफिक के लिए पुलिस तैनात करने की मांग कर रहे है। आदर्श चौक में सुबह से लेकर रात 9 बजे तक साप्ताहिक बाजार वाले दिन के अलावा सामान्य दिनों में भी लोगों की भीड़ बनी रहती है। गुरूवार को हुए सड़क दुर्घटना में दो बाइक आपस में टकरा गए। इससे एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी और वह गिरने के साथ ही बेहोश हो गया। मौके पर लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना रोकने के लिए स्थानीय ग्रामीण मांग कर रहे है कि आटो खड़ी करने स्टैंड बनवाया जाए और आदर्श चौक में ट्रेफिक पुलिस को तैनात किया जाए
