छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल की वार्षिक सभा का आयोजन गत दिनों राजनांदगांव में हुआ। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी इत्यादि शाखाओं से 245 प्रतिनिधि शामिल हुए। कांफ्रेंस के आयोजन की पूर्व रात्रि पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित हुई।
जीएसटी एवं वेट कानून पर प्रस्ताव पारित हुए जिसे सामान्य सभा में रखा गया है। अध्यक्षीय उद्बोधन में छत्तीसगढ़ टैक्स कौंसिल के अध्यक्ष सुरेश एच लाल ने अपने विचार रखे। राजनांदगांव टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस छाजेड़ एवं सचिव आतिश ओसवाल ने प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। छग टैक्स बार के महासचिव महेश कुमार शर्मा रायपुर ने प्रतिवेदन पढ़ा। छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का सत्र 2021-23 के लिए निर्वाचन हुआ। निर्वाचन में बिलासपुर के अधिवक्ता पंकज वर्मा अध्यक्ष एवं दुर्ग के अधिवक्ता एसएन यदु महासचिव, राजनांदगांव के कमल किशोर साहू, जांजगीर के विकास अग्रवाल, बिलासपुर के खगेश चन्द्राकर उपाध्यक्ष एवं बृजकिशोर सुरजन कोषाध्यक्ष, सहसचिव आदित्य अग्रवाल, माला सिंह, प्रचार सचिव मोहम्मद रफीक मेमन, अंकेक्षक आशीष अग्रवाल निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक अग्रवाल रहे।
व्याख्यान का भी आयोजन
इस अवसर पर राजनांदगांव टैक्स बार द्वारा जीएसटी ऑडिट पर सीए विकास गोलछा रायपुर द्वारा व्याख्यान आयोजित किया गया। इसके प्रोग्राम डायरेक्टर सीए प्रफुल्ल कोठारी थे। आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिवक्ता मयंक शर्मा, भागवत साहू, सुधीर राठी, अशोक साहू, लोकेशअग्रवाल, शुभम भंसाली, पुष्पा रामटेके, लीला यादव, लक्ष्मीकांत साहू, मनमोहन साहू, यशवंत देशमुख, सीए राजेश बाफना, सीए सुमीत चैरसिया, जिनेश जैन, कुसुम अग्रवाल, प्रकाश सांखला, रमेशचंद मंगवानी आदि का योगदान रहा।
वरिष्ठ सदस्य सम्मानित
कौंसिल की परंपरा अनुसार 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ सदस्यों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। वकालत के क्षेत्र में 20 वर्ष की प्रैक्टिस कर चुके सीए, अधिवक्ता एवं प्रेक्टिशनर को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कौंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश एच लाल, महासचिव महेशकुमार शर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रदेश के सभी टैक्स बार एसोसिएशन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में दिवंगत सम्माननीय सदस्यों का उल्लेख कर उन्हें दो मिनट का मौन धारणकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
