राजनांदगांव | शहर की सड़कों से मवेशियों की समस्या खत्म नहीं हो रही। दिग्विजय कॉलेज के सामने, गुरुद्वारा रोड, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, नंदई चौक में यही हाल रहता है। इसके अलावा नेशनल हाइवे, बाइपास में मवेशियों की मौजूदगी देखी जा सकती है। पटरी पार इलाकों में खैरागढ़ रोड, ढाबा रोड में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। हादसों में मवेशी और वाहन चालक दोनों घायल होते है। इसके समाधान की जरूरत है।
