चिखली पुलिस ने चाकू लहराकर दहशत फैला रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार की दोपहर 29 वर्षीय सागर वाहने हाथ में चाकू लेकर गर्वमेंट प्रेस के पास घूम रहा था। वह गाली गलौज करते हुए किसी युवक को जान से मारने की बात कह रहा था, समझाइश देने पर आसपास के लोगों से भी विवाद करने और चाकू दिखाकर डराने लगा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने आरोपी सागर से चाकू जब्त किया और उसे हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
