2025 Hero Glamour X 125 Vs Honda Shine 125: फीचर्स, इंजन और कीमत में कौन है बेहतर? भारत के टू-व्हीलर मार्केट में 125cc सेगमेंट की बाइक्स हमेशा से सबसे ज्यादा डिमांड में रही हैं। इसी सेगमेंट में 19 अगस्त को Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक 2025 Hero Glamour X 125 लॉन्च की है। इसका सीधा मुकाबला लंबे समय से पॉपुलर Honda Shine 125 से होने वाला है। तो आइए देखते हैं दोनों बाइक्स में कौन-सी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
यह भी पढ़े: Army Recruitment 2025: मेडिकल फील्ड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका…
2025 Hero Glamour X 125 Vs Honda Shine 125 – फीचर्स
Hero Glamour X 125
- ईको, रोड और पावर ड्राइविंग मोड
- LED लाइट्स
- टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- पैनिक ब्रेक अलर्ट
- क्रूज कंट्रोल
Honda Shine 125
- eSP तकनीक (Enhanced Smart Power)
- साइलेंट स्टार्ट के लिए ACG
- साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ
- हेलोजन हेडलैंप
- 18 इंच टायर
- CBS (Combi Brake System)
- डिजिटल स्पीडोमीटर
- टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
फीचर्स के मामले में Hero Glamour X 125 ज्यादा एडवांस और मॉडर्न नजर आती है।
यह भी पढ़े: Pension Commutation: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की एक अहम माँग फिर…
2025 Hero Glamour X 125 Vs Honda Shine 125 – इंजन और परफॉर्मेंस
- Hero Glamour X 125 में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर Sprint EBT इंजन दिया गया है। यह 11.4 bhp पावर और 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
- Honda Shine 125 में 123.94cc का इंजन है, जो 7.9 kW पावर (लगभग 10.6 bhp) और 11 Nm टॉर्क देता है। इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक है।
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में Hero Glamour X 125 थोड़ी ज्यादा पावरफुल साबित होती है, जबकि Shine 125 बेहतर टॉर्क और बड़ा फ्यूल टैंक देती है।
2025 Hero Glamour X 125 Vs Honda Shine 125 – कीमत
- Hero Glamour X 125
- Drum Variant: ₹89,999 (Ex-showroom)
- Disc Variant: ₹99,999 (Ex-showroom)
- Honda Shine 125
- Drum Variant: ₹85,590 (Ex-showroom)
- Disc Variant: ₹90,341 (Ex-showroom)
कीमत के लिहाज से Honda Shine 125 सस्ती है, लेकिन Hero Glamour X 125 अपने एडवांस फीचर्स और पावर की वजह से थोड़ी महंगी आती है।
निष्कर्ष: किसे खरीदना बेहतर रहेगा?
- अगर आप modern features, digital technology और ज्यादा पावर वाली बाइक चाहते हैं तो 2025 Hero Glamour X 125 आपके लिए सही रहेगी।
- वहीं अगर आप बजट फ्रेंडली, भरोसेमंद और लंबे समय से साबित बाइक चाहते हैं तो Honda Shine 125 बेहतर विकल्प है।
