Tata Winger Plus 2025: अब फ़ोर्स को लगा बड़ा झटका, टाटा ने लॉन्च कि Winger Plus, मिलेंगे नेक्सट लेवल फीचर्स और कम्फर्ट, देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से यात्री वाहन सेगमेंट के साथ ही कमर्शियल सेगमेंट में भी कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। टाटा की ओर से हाल में ही कमर्शियल यात्री वाहन सेगमेंट में Tata Winger Plus को लॉन्च किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
यह भी पढ़े: मात्र दो लाख रुपये की Down Payment जमा कर घर लाये…
Tata Winger Plus launched
Tata Winger Plus लॉन्च टाटा की ओर से विंगर प्लस को कमर्शियल यात्री वाहन सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से इसे पर्यटकों और कर्मचारियों के परिवहन को आरामदायक बनाने के लिए लॉन्च किया है। इस वाहन को मोनोकॉक चेसिस पर बनाया गया है जिससे यह काफी सुरक्षित और स्थिरता देता है।
what is speciality
क्या है खासियत, Tata Winger Plus में निर्माता की ओर से नौ सीटों को दिया गया है। जिसके साथ ही इसमें एडजस्टेबल आर्मरेस्ट, रिक्लाइनिंग कैप्टन सीटें, व्यक्तिगत यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, व्यक्तिगत एसी वेंट और पर्याप्त लेग स्पेस को दिया गया है।
What a powerful engine
कितना दमदार इंजन निर्माता की ओर से इसमें 2.2 लीटर की क्षमता का डाइकोर डीजल इंजन दिया गया है। जिससे इस वाहन को 100 हॉर्स पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़े: Samsung Galaxy A17 5G 2025: 20 हजार रूपये से कम में…
The officials said this
अधिकारियों ने कही यह बात टाटा मोटर्स में कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट आनंद एस ने कहा कि विंगर प्लस को यात्रियों को एक बेहतरीन अनुभव और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए एक आकर्षक मूल्य प्रस्ताव देने के लिए सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है। अपनी बेहतरीन राइड कम्फर्ट, अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कम्फर्ट फीचर्स और सेगमेंट में अग्रणी दक्षता के साथ, इसे स्वामित्व की सबसे कम लागत प्रदान करते हुए लाभप्रदता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारत का यात्री गतिशीलता परिदृश्य तेज़ी से विकसित हो रहा है—शहरी केंद्रों में कर्मचारियों के परिवहन से लेकर देश भर में पर्यटन की बढ़ती माँग तक। विंगर प्लस को इस विविधता को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रहा है।
how much is the price
कितनी है कीमत टाटा की ओर से लॉन्च किए गए Tata Winger Plus को भारत में 20.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
