कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद जांच फिर बढ़ गई है। कोरोना टेस्टिंग के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें रोजाना मरीजों की जांच हो रही है। शुक्रवार को इन सेंटर्स में 100 लोगों का सैंपल लेकर टेस्ट किया गया, लेकिन कोई भी मरीज सामने नहीं आया है।
इधर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तरह की तैयारियों को लेकर भी टीम को अलर्ट कर दिया है। हालांकि जिले में इस सीजन में एक ही पॉजिटिव मरीज सामने आई है। जो दिल्ली से लौटी थी। उक्त मरीज के परिजन की भी जांच की जानी है। सभी केंद्रों के साथ हॉस्पिटल्स में भी लक्षण वाले मरीजों का टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि अब तक स्थिति सामान्य है।





