Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : आबकारी विभाग द्वारा 80 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब...

राजनांदगांव : आबकारी विभाग द्वारा 80 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

11

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बरनालाकला नाला के किनारे अज्ञात 80 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल कुमार सिंह, आबकारी आरक्षक भोजराज बंजारे, मोहनराव, अश्विनी शुक्ला, रोहित, लोकेश शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।  

Previous articleस्कूल के लिए तैयार होकर घर से निकलकर रास्ता भटकी दो बालिकाओं को डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलाया
Next articleराजनांदगांव : अवैध धान परिवहन पर जप्त वाहनों और धान की होगी मुक्ति