राजनांदगांव छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लूटोला में सूने मकान से करीब 1 लाख की चोरी कर ली गई। इसमें 60 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर शामिल हैं। घटना 26-27 दिसंबर के दरमियानी रात की है।
पुलिस ने बताया कि उभेराम साहू अपनी पत्नी के साथ मड़ई देखने पास के गांव गया था। जहां से दूसरे दिन सुबह लौटा। उसके मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। भीतर रखी पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने नकदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।





