राजनांदगांव। विगत् 22 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता का ऑनलाईन आयोजन हुआ। पहले ये आयोजन हांगकांग में आयोजित था किन्तु कोरोना 19 के कारण इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का ऑनलाईन आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत, स्कॉटलैंड, जापान, ऑस्टे्रलिया और अबू धाबी देशों ने भाग लिया। जिसमें पिनेकल इंस्टिट्यूट राजनांदगांव के सहभागी 17 स्टूडेंट्स शामिल हुए। ये वे 17 स्टूडेंट्स थे जो दिसंबर में पुणे में आयोजित नेशनल अबेकस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। यह शहर और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का परिणाम 26 जुलाई को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल राजनांदगांव के पिनेकल इंस्टिट्यूट के 17 में 16 स्टूडेंट्स अपने – अपने केटेगरी में मेरिट लिस्ट में टॉप 3 में आये है। जिनमें स्टूडेंट्स के नाम इस प्रकार है जेड कैटेगरी में अर्शान अज़ीज प्रथम, अनाया अज़ीज व इलाहीनूर कौर द्वितीय स्थान आरूहि कोठारी तृतीय, आयरा अज़ीज चतुर्थ व दर्शवीर सिंह भाटिया ने सातवा स्थान हासिल किया। ए कैटेगरी से हितेश चितलांगिया, दर्श अग्रवाल, प्रथम स्थान नैतिक लोहिया, लक्षिता गिडिया द्वितीय स्थान व आर्ची गुप्ता व मनन अग्रवाल तृतीय स्थान हासिल किया है। बी कैटेगरी में कायरा अज़ीज ने प्रथम व निष्ठा जैन ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। सी कैटेगरी में कोविद पौद्दार व विधि देवांगन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। यह हमारे देश, राज्य एवं शहर के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उपरोक्त जानकारी संस्था के डायरेक्टर अभिषेक व तनु शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
