20 जुलाई को पकड़ाया था 6.50 लाख का जुआ, होटल के कमरे में 13 जुआरी हुए थे गिरफ्तार , मैनेजर के बाद संचालक के खिलाफ हुई एफआईआर
राजनांदगांव। शहर के रेवाडीह के पास स्थित राज इंपीरियल होटल में गत दिनों लालबाग पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार किया था। यहां से 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ६ लाख ४९ हजार ६७० रुपए की रकम और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जिसमें लॉक डाउन का उल्लंघन करने तथा एक कमरे में 13 लोगो के होने पर राज इंपीरियल होटल संचालक के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पूर्व में होटल के मैनेजर के खिलाफ पहले ही जुर्म दर्ज किया जा चुका है।

लालबाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज इंपीरियल में जुआ की फड़ जमने की शिकायत के बाद यहां दबिश दी गई थी । होटल में पुलिस टीम पहुंची तो होटल का गेट बाहर से बंद था। भीतर जाने पर अंदर एक कमरे में 13 जुआरी जुआरियो को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया था। करीब 13 जुआरी से 6.50 लाख रुपए नगद बरामद किए गए थे।

राज इंपीरियल होटल में जुआ खेलते दीपेश कुमार पटेल पिता स्व. एमएल पटेल उम्र 43 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी लालबाग, मुकेश जैन पिता नागेश जैन उम्र 32 वर्ष निवासी सोमनी, फिरोज मेमन पिता स्व. जमाल मेमन उम्र 44 वर्ष निवासी लखोली, संजय कुमार जगवानी पिता नानकराम जगवानी उम्र 47 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी लालबाग, दामोदर दास भूतड़ा (दामू भूतड़ा) पिता सीताराम दास भूतड़ा उम्र 48 वर्ष निवासी रामाधीन मार्ग, अरविंदर सिंह पिता हरविंदर सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी कमला कालेज रोड, दीपक पटेल पिता डीएल पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी बसंतपुर, पवन कुमार सोनी पिता स्व. रामगोपाल सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी दुर्गा चौक, किसन तराने पिता स्व. टीकाराम राम उम्र 40 वर्ष निवासी भरकापारा, दिनेश तेजवानी पिता स्व. केसी तेजवानी उम्र 40 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी लालबाग, अभय झा पिता डीपी झा उम्र 38 वर्ष निवासी बल्देवबाग, सोहन लाल देवांगन पिता जयपाल सिंह देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी मोहारा, दर्पण बुद्धदेव पिता स्व. नाथालाल बुद्धदेव उम्र 42 वर्ष निवासी राजीव नगर को पकड़ा गया था। जिसके बाद राज इंपीरियल होटल के संचालक को नोटिस जारी किया गया था और स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन गोलमोल जवाब आने के बाद लालबाग थाना में राज इंपीरियल के संचालक ने खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
