Home देश डैम में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की...

डैम में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

17

सोमवार की दोपहर से घर से लापता ऑटो चालक का शव उसके घर के पास मंगलवार सुबह डैम में मिला है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक जुबैर उर्फ मंटू गोहपारू थाना क्षेत्र के सिलपरी गांव का रहने वाला था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे से युवक घर से लापता था, परिजनों ने थाने में सोमवार की शाम ही रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी। परिजनों के अनुसार युवक गांव से शहडोल ऑटो लेकर सोमवार को निकला था। पिता से मुलाकात शहडोल के समीप एक गांव के पास हुई थी, जिसके बाद से युवक लापता था। परिजन उसे लगातार फोन पर संपर्क कर रहे थे, लेकिन फोन बंद जा रहा था। पुलिस और परिजन पूरी रात युवक को तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी के अनुसार दूसरे दिन मंगलवार की सुबह गांव के एक डैम में युवक का शव मिला, जिसे पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Previous articleMP – विकास पर्व के दौरान प्रदेश में लगभग 15 हजार 175 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
Next articleबीवी ने शराब पीने से रोका तो पति हो गया नाराज, कमरे में गया और आत्महत्या कर लिया