Home छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को...

बलौदाबाजार : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

23

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कमलेश अचिंत्य (34) दामाखेड़ा थाना सिमगा का रहने वाला है। उनसे पीड़ित लड़की को दामाखेड़ा के स्टेडियम के ऊपर छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

वहीं, इस घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई हैं, पुलिस केवल खाना पूर्ति की ही कार्रवाई कर रही हैं, असामाजिक तत्वों एव आपराधिक तत्वों के मन में पुलिस का डर समाप्त हो चुका है। अगर पुलिस का डर बदमाशों में होता तो आज यह झकझोर कर रख देने वाली घटना ना होती।

Previous articleबिलासपुर : अज्ञात वाहन ने 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचला, 17 की हुई मौत; पूरी सड़क पर फैला खून ही खून
Next articleरायपुर : बृजमोहन के नेतृत्व में 22 को होगा जंगी प्रदर्शन