Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर : अज्ञात वाहन ने 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचला, 17...

बिलासपुर : अज्ञात वाहन ने 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचला, 17 की हुई मौत; पूरी सड़क पर फैला खून ही खून

14

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने धूमा सिलपहरी के पास हाईवे 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचल दिया। जिससे 17 मवेशियों की मौत हो गई।

हादसा इतना विभत्स था कि जिसे देख रूह कांप उठे। मवेशियों के शव हाईवे पर इधर-उधर पड़े थे, चारों तरफ खून फैला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

Previous articleपेड़-पौधों से दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से जीना सीखें : वन मंत्री डॉ. शाह
Next articleबलौदाबाजार : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल