राजनांदगांव । खैरागढ़ रोड में गड्ढों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। यहां विगत दिनों निगम के पाइप लाइन की मरम्मत करने खुदाई की गई थी। बाद उसे समतल करने मटेरियल डाला गया।
लेकिन वह मटेरियल वहां धंस जाने से वहां फिर गड्ढा होता जा रहा है। यहां पर्याप्त मटेरियल डालने की जरूरत है। यहां से कुछ दूरी पर एक जगह तीन से चार गहरे गड्ढे है। यहां भी मटेरियल डालने की ज़रुरत है।





