Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : चार माह बाद भी नहीं दिया गया नया पर्चा, शिकायत…

राजनांदगांव : चार माह बाद भी नहीं दिया गया नया पर्चा, शिकायत…

2

डोंगरगांव, डोंगरगांव विकासखंड के आश्रित ग्राम कोटरा सरार निवासी विनोद गायकवाड़ को पहन नं. 36 की पटवारी राधिका चंद्रवंशी पिछले चार माह से पर्चा बनवाने के नाम पर घुमा रही है। जानकारी के अनुसार विनोद अपनी जमीन जिसका खसरा नं. 48713 एवं रकबा 0.50ए. 0.202 हे. का फवती उठाने अक्टूबर 2025 में पंचायत व पटवारी राधिका चंद्रवंशी को दिया।

पटवारी ने आवेदन देने के बाद एक सप्ताह में ही काम हो जाने की बात कही थी, पर अब तक नवीन पर्चा का काम नहीं किया गया है। विनोद इस वर्ष अपना धान नहीं बेच पाया। चंूकि पटवारी नया पर्चा बन जाने के बाद अपने ही नाम के पर्चे पर धान बेचने की बात कहती थीं, फिर भी अब तक नया पर्चा नहीं बन सका। पटवारी राधिका से पर्चा के बारे में बात की तो उन्होंने तहसीलदार के छुट्टी में रहने की बात कही।

Previous articleराजनांदगांव : रानी सागर किनारे की दीवार टूटी, रेलिंग भी चोरी…
Next articleराजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे लगे पेड़-पौधे सूख रहे, अनदेखी…