Home छत्तीसगढ़ मोहला : शासकीय सहायता से अंतर्जातीय नव दंपत्ति बने आत्मनिर्भर, सामाजिक समरसता...

मोहला : शासकीय सहायता से अंतर्जातीय नव दंपत्ति बने आत्मनिर्भर, सामाजिक समरसता को मिली मजबूती

2
मोहला : शासकीय सहायता से अंतर्जातीय नव दंपत्ति बने आत्मनिर्भर, सामाजिक समरसता को मिली मजबूती
vमोहला : शासकीय सहायता से अंतर्जातीय नव दंपत्ति बने आत्मनिर्भर, सामाजिक समरसता को मिली मजबूती

– अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना से जिले के 12 नव दंपति हुए लाभान्वित

           मोहला । सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अस्पृश्यता निवारणार्थ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना सामाजिक समरसता, समानता और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आई है।
       वर्ष 2025-26 में जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में इस योजना के अंतर्गत 12 अंतर्जातीय दंपत्तियों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर प्रति दंपत्ति 2.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। इस तरह  कुल 30  लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। यह आर्थिक सहयोग न केवल नवविवाहित दंपत्तियों के वैवाहिक जीवन की प्रारंभिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हुआ है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है। एक लाभार्थी ने बताया कि अंतर्जातीय विवाह के पश्चात उन्हें सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, किंतु शासन से प्राप्त सहायता राशि ने उनके जीवन में नया आत्मविश्वास भर दिया। पहले वे रोजगार की तलाश में शहर जाया करते थे, जिससे परिवार से दूर रहना पड़ता था, लेकिन अब इसी सहायता से उन्होंने अपने गांव में ही एक छोटा व्यवसाय प्रारंभ कर लिया है और परिवार के साथ रहकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। एक अन्य दंपत्ति ने भी बताया कि 2 लाख 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि से उन्हें आर्थिक स्थिरता मिली है, जिससे वे अपने वैवाहिक जीवन की आवश्यकताओं को सुचारु रूप से पूरा कर पा रहे हैं और भविष्य के लिए योजनाएं बना रहे हैं। योजना के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि शासन की यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी बन रही है।

Previous articleराजनांदगांव : अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क आपरेशन
Next articleमोहला : लंबित ऋण प्रकरणों का समय–सीमा में करें निराकरण –सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर