Home प्रदेश हमीरपुर : हमीरपुर जिले में नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक...

हमीरपुर : हमीरपुर जिले में नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक का शव, दोस्तों के मछली का शिकार करने गया था मृतक

14

हमीरपुर जिले में बेतवा नदी के किनारे तीन दिन से गायब युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, मामले की जांच में जुटी है। बुधवार सुबह सदर थाना कोतवाली अंतर्गत नदी किनारे एक युवक का शव दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव की शिनाख्त अभिषेक निषाद (26) निवासी भिलावा के रूप में हुई है। मृतक की मां संगीता ने बताया कि 26 जून को मेरा लड़का मछली पकड़ने गया था। उसके साथ जीतू निषाद ( 28), मिडुवा निषाद (63) और कैलाश निषाद (35) मछली मारने यमुना नदी पुल के पास गए थे। इसमें अभिषेक निषाद व जीतू नीचे नदी में मछली पकड़ने चले गए। वहीं, मिडुवा और कैलाश दो लोग बाहर बैठे थे। कुछ देर बाद जब जीतू आया। देर रात दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
उससे पूछा कि अभिषेक कहां गया। मिडुवा और कैलाश ने बताया कि वह घर चला गया,लेकिन वह घर नहीं पहुंचा था। परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद देर रात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जानवरों ने शव को आंशिक क्षति पहुंचाई
कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को युवक का शव यमुना नदी में किनारे सिंह महेश्वर के पास पाया गया है। शव नदी के किनारे आने के कारण जानवरों द्वारा शव को आंशिक क्षति पहुंचाई गई है। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Previous articleराजनांदगांव : महापौर हेमा देशमुख ने बच्चो को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर ,पुस्तक, गणवेश बाटी
Next articleरायपुर : रेडीमेड कपड़ों के निर्माण से खुला रोजगार का सुगम द्वार