मोखला मे मना शाला प्रवेशोत्सव राजनांदगांव शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला मोखला , संकुल भर्रेगांव विकासखंड व जिला राजनांदगांव के संयुक्त तत्वाधान में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजनांदगांव नगर निगम की महापौर मति हेमा देशमुख थी।महापौर हेमा देशमुख ने सभी नव प्रवेशी छात्रों को गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर ,पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया। और जमीन मे बैठकर बच्चो द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। महापौर श्री मती हेमा देशमुख ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी स्कूलों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जहा अंग्रेजी स्कूल नहीं है वहा अंग्रेजी स्कूल खोल रहे हैं और जहां हिंदी स्कूल मीडियम नहीं है वहा हिंदी मीडियम खोल रहे हैं । मुख्यमंत्री जी का उदेश्य है कि बच्चे पढ़कर आगे बढ़े। श्रीमती देशमुख ने आगे कहा कि पढ़ाई के लिए मन, ध्यान केंद्रित होना चाहिए। बच्चों को उठकर सोचना चाहिए कि आज मुझे ज्यादा पढ़ाई करना है और कहा की बच्चों टीवी,मोबाइल कम देखना है और देखना है तो पढ़ाई से संबंधित देखना है। श्रीमती देशमुख ने आगे कहा कि दिन रात पढ़ाई के लिए मेहनत करना है तभी हमारे मां बाप,समाज गांव और शहर का नाम रोशन होगा। मेहनत करने से फल मिलता है। उन्होंने सभी बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की और शाला प्रवेश उत्सव की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती अमेरिका साहू ने की एवं विशेष अतिथि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष देव कुमार साहू एवं संगीता साहू थी, संकुल समन्वयक भूपेंद्र साहू ,प्रधान पाठक आर.डी.साहू, जे.एल. साहू,एस.के.सेवता, भोज लाल साहू, विजय सर ,डी.के.भंद्राकर,डी,के नामदेव, आर.के. यादव, एम.के. साहू , श्री मती यामिनी ठाकुर, संगीता साहू ,कलिन्द्री साहू, टेकराम साहू, युवराज साहू, तुल दास साहू, तोरण साहू, तेजराम साहू , अनुसूईया यादव सहित पालक गण, स्कुली बच्चे एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।यह जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।







