राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक महिला पशु चिकितसक के घर का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं अन्य सामन चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरो के विरुध मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।पुलिस ने बताया कि डाॅ. भारती साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने शिविर कार्य के लिए ड्यूटी पर ग्राम मेढा गई थी।
शाम को अपनी दीदी के घर ग्राम अछोली में रूकी और बच्चे व सास उसके पति के साथ इंदामरा राजनांदगांव में थे। इस दौरान घर में कोई नही था। अज्ञात चोरों ने ताला तोड कर अलमारी में रखे एक नग डिजीटल कैमरा, एक नग सोने का ईयर रिंग, दो सेट चांदी की पायल, एक नग नोकिया कीपेड मोबाइल, आर्टिशियल जवेलरी और नगदी रकम करीब 20 हजार रूपया कुल 40 हजार की चोरी कर ली। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
