राजनांदगाव। जिले में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसे में कलेक्टर के द्वारा शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है उसके बाद भी जो लोग अनावश्यक घूम रहे है उनपर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है साथ ही राजनांदगाव के मानव मंदिर चौक पर आदेश का उल्लंघन करने वालों को लाईन में खड़ा किया गया उन्हें समझाईश भी दी गई कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए एहतियात बरतें और प्रशासन के आदेशों का पालन करें। साथ ही विभिन्न इलाको में आदेश का पालन नहीं किये जाने पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है और दुकानों में लॉक डाउन के आदेश का उल्लघन करने कार्यवाही करते हुए सील भी किया जा रहा।
