राजनांदगांव। राजनांदगाव पुलिस के द्वारा लगातार बढ़ रहे अपराधों पर कार्यवाही की जा रही है ऐसे में एक मामला सामने आया है जिसमे नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद रुसिया, उप निरीक्षण रामनाथ खुरश्याम एवं थाना स्टाफ द्वारा थाना यह कार्रवाई की गई और आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।
गंडई थाना में धारा 363, 366, 376 भादवि, 5 (ठ) /6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। प्रार्थी द्वारा 12 जून को अपराध पंजीबद्व कराया गया था कि आरोपी द्वारा उनकी नाबालिक लड़की को 11 जून 2020 को अपहरण कर साथ ले गया है। प्रकरण के आरोपी खोमन पोर्ते पिता प्रीतराम पार्ते उम्र 20 साल निवासी वार्ड 3 पंडरिया गंडई को 25 जून को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नाबालिक लड़की उम्र करीब 15 साल को बहला-फुसला कर भगाकर ले गया था एवं उसके साथ दुष्कर्म किया। वह घटना के बाद फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।
आरोपी का मोबाईल नंबर ज्ञात कर सायबर सेल राजनांदगांव से काल डिटेल एवं ट्रैवल लोकेशन निकालकर टीम गठित कर डोंगरगढ से गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिक लड़की को आरोपी से बरामद कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया।
एक और आरोपी पकड़ा गया–
छेड़छाड़ के आरोप में एक और आरोपी को पकड़ा गया है। ग्राम भूरभूसी में छेड़छाड़ के दूसरे आरोपी को भी धारा 376, 450, 323 भादवि के आरोप में पकड़ा गया है। प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जून की रात अपने घर के पीछे बाडी में बने गाय बैल के कोठे में गांव के ही चेतन साहू बाडी की दीवाल कूदकर अंदर आया और प्रार्थीया का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 24 जून को अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस की तलाश जारी थी। जिसे थाना गंडई से टीम ने घेराबंदी कर निवास से गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा है।
