राजनांदगांव. शहर एवं जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने दो मोटर सायकल चोरों को पकड़ कर हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार चोरी की बाईक को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे दोनों आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से दो बाइक भी बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना पर दंतेश्वरी पारा डोंगरगढ़ में दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. आरोपियों के नाम अरूण पिता राधेलाल नंदेश्वर उम्र 19 वर्ष निवासी आदर्श चौक कुम्हारपारा वार्ड नं. 16 तथा आर्यन डकहा पिता अमित डकहा उम्र 18 वर्ष निवासी इंदिरानगर डोंगरगढ़ बताए जाते हैं. आरोपियों के पास से चोरी की हीरो होण्डा तथा पैशन प्रो मोटर सायकल भी बरामद की गई. इन मोटर सायकिलों को आरोपी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे. आरोपी मोटर सायकल से संबंधित कागजात पेश नहीं कर पाए. उनके खिलाफ धारा 41, 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है.
