राजनांदगांव. शुक्रवार की सुबह चलती बैलगाड़ी से गिरने के कारण चिल्हाटी का ढाई वर्षीय मासूम बालक घायल हो गया. उसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक का नाम आरूष कल्लो पिता अरूण कल्लो जाति गोंड़ उम्र ढाई वर्ष निवासी ग्राम लिगनचुवा थाना चिल्हाटी बताया जाता है. मृतक बालक के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरूष कल्लो आज सुबह बैलगाड़ी में बैठा था. इसी दौरान वह चलती बैलगाड़ी से गिर गया. गंभीर अवस्था में उसे चिल्हाटी अस्पताल ले जाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. यहां पहुंचने पर जांच उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
