राजनांदगांव । किसान नेता अशोक चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के बीज उत्पादन करनेवाले किसानों को भूल गए हैं। एक ओर प्रदेश के किसानों को न्याय योजना के तहत दस हजार रुपए देने की बात कही जा रही है वंही बीज उत्पादक करनेवाले किसानों को उनके द्वारा जो धान बीज निगम को बेचे गए हैं उस धान के कीमतों का भुगतान 24 जून तक नहीं किया गया है। ना ही राजीव न्याय योजना की कोई किस्त प्राप्त हुई है। जबकि किसानों के द्वारा दिये गये बीजों को सरकार ने किसानों को बेच भी दिया है। इस अन्याय के कारण किसान व्यथित हैं। अपने ही पैसे से वंचित किसान खेती करने में परेशानी का अनुभव कर रहे हैं।आज से पहले कभी भी इतनी देरी नहीं हुई थी । भाजपा सरकार के समय जनवरी माह में भुगतान हो जाता था। सरकार को शिध्र ही भुगतान करना चाहिए ताकि किसानों को खेती करने मे सहुलियत हो।तथा जो भी इस देरी केलिए जिम्मेदार हो उसपर कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहिए।
