राजनांदगाव। गत मंगलवार को 10वीं एवम 12वीं CG बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए।
नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था गायत्री विद्यापीठ के 10 वीं एवम 12वीं बोर्ड के परिणाम शत प्रतिशत रहे।
संस्था की प्राचार्य सीमा डोल्हे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधकगण के उचित मार्गदर्शन एवम शिक्षकगणों के समुचित प्रयासों से ऐसे बेहतर परिणाम आये।

10 वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम,स्थान पर कु युक्ता रजक 92.66%, द्वितीय स्थान पर, कु सोनल जैन 92.16℅ एवम तृतीय स्थान पर नमन देवांगन 92% पर रहे।
साथ ही 12वीं बोर्ड में प्रथम स्थान पर क्रमशः कु. निकिता पांडे 94.8%..( वाणिज्य संकाय),
कु. तृप्ति लिल्हारे 82.4%(गणित संकाय) एवम टेमेंद्र देशमुख 83.4%( विज्ञान संकाय) में सफल रहे।
संस्था के अध्यक्ष नंद किशोर सुरजन उपाध्यक्ष श्रीमती सन्ध्या सिंघल,सचिव हरीश गांधी;श्रीमती सुशमा सुरजन (सीबीएस ई), प्राचार्य वत्सला अय्यर, (सीजी) प्राचार्य सीमा डोल्हे, (सीजी)उप प्राचार्य वंदना डुमरे, (सीबीएसई) उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, शिक्षा समन्वयक, अंकित व्यास एवम समस्त शिक्षकगण उनके बेहतर प्रयासों के लिए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
