राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा- 10वी एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिसमें गायत्री विद्या मंदिर, केशरनगर राजनांदगांव का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 12 वीं में शाला के गणित संकाय में इन्द्र कुमार देवांगन ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, खिलेश वर्मा ने 84.40 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर एवं रवि देवांगन ने 76.80 अंक लेकर शाला में तृतीय स्थान पर रहे । विज्ञान संकाय (बायोलॉजी) में कु. रूपा साहू ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. सुमन मानिकपुरी ने 81.20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर एवं कु. श्रेया देवांगन ने 80.20 अंक लेकर शाला में तृतीय स्थान पर रहे । वाणिज्य संकाय में कु. विकांक्षा सिन्हा ने 76.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. माया निषाद ने 74.60 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर एवं कु. योगमाया साहू ने 73.20 अंक लेकर शाला में तृतीय स्थान पर रहे ।

इसी प्रकार कक्षा दसवीं में राहूल मोटघरे ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. दामिनी सिन्हा ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं कु. विनिता धनकर ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
छात्र-छात्राओं की इस विशेष उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष नंद किशेार सुरजन, उपाध्यक्ष संध्या पे्रमप्रकाश सिंघल, सचिव हरीश गांधी, आशीर्वादक सुषमा सुरजन, शाला की प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव, प्राचार्य वत्सला अय्यर, प्राचार्य सीमा डोल्हे, प्रशासक पीवीएस नायर, एकेडमिक प्रभारी आकाश ताम्रकार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गई।
