राजनांदगाँव: जिला पुलिस को 19 जून को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 19 जून को सुबह 07/30 बजे काम से घर से बाहर गई थी उसी दौरान युवक सालिकराम कतलम आया और बेईज्जत करने के नियत से हाथ पकड़कर तुम्हे बहुत चाहता हूं कहकर छेड़छाड़ किया और मना करने पर थप्पड़ मारा है। कि रिपोर्ट पर थाना लालबाग मेंअपराध क0 237/2020 धारा 354,354(क), 323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जी.एन. बघेल, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) श्रीमतीसुरेशा चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक एम.एस. चंद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी लालबागपरि० उप पुलिस अधीक्षक मयंक रणसिंह के साथ एक विशेष टीम गठित कर आरोपी कीपतासाजी की जा रही थी। कि आज दिनांक 23 जून को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सालिकराम कतलम पिता रामगोपाल उम्र 23 वर्ष निवासी कोटरासरार थानालालबाग जिला राजनांदगांव का गांव में घूम रहा है सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करन्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेलराजनांदगांव दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि0 सरस्वती नेताम, आरक्षक नंदकुमार मंडावी, भोला राम यादव की सराहनीय भूमिका रही।
