राजनांदगांव। व्यापारी संगठन फनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) रायपुर के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में चीन द्वारा उत्पादित 500 प्रकार के सामानों का विक्रय नहीं किये जाने का निर्णय बहुत ही सराहनीय व साहसिक कदम है। इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वदेशी जागरण मंच संगठन से जुड़े कारोबारियों का हृदय से स्वागत करता है। संगठन के निर्णय अनुसार एक लाख करोड़ का सामान मंगाया जाता रहा है। जिसका अब बहिष्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत में चाईना अपना कारोबार बढ़ाकर मुनाफा यहां से ले जाता है और भारत के साथ विश्वासघात का खेल चलाकर यहां की अर्थव्यवस्था को लंबे समय से डगमगा रहा है। चीनी सामान हो या इसकी कोई गतिविधियां हो स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से पुरजोर विरोध करता रहा है और भविष्य में करेगा। वर्तमान में सीमा पर चीन का जो व्यवहार भारत के सैन्य बल के साथ रहा। इस घटना की जितनी नींदा की जाए कम है। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नरेन्द्र ठाकुर, अमलेन्दू हाजरा, डा. एसके मिश्रा, कमलेश तिवारी, आभा श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, राकेश दुबे, संजीव जैन सहित सभी स्वदेशी साथीगण छग के व्यपारी संगठन का पूरे प्रदेश में चीनी सामानों के विक्रय नहीं करने का स्वागत करते हैं। स्वदेशी जागरण मंच आमजनों से अपील करता है कि चाईना सामानों का पूर्णत: बहिष्कार कर सच्चे भारतीय होने का परिचय दें। क्योंकि चीन की काली करतुत आप हम सबके सामने है। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख कमलेश तिवारी ने दी है।
