लोकेश शर्मा
रायपुर / राजनांदगाव । देश दुनिया में कोरोना 19 व बढ़ते सक्रमित केस के चलते लॉकडॉउन किया गया था जिसमें मंदिर सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक स्थान को बंद कर दिया गया था इसी के साथ ही अनलॉक 1 में 8 जून से मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थालों को खोलने का आदेश जारी किया गया है। ढाई माह लंबे लॉकडाउन के बाद अब आठ जून से सरकार द्वारा लॉकडाउन की प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन किए जाने और नए दिशा निर्देशों के अनुसार अब मंदिर-देवालयों को नियमों का अनुपालन करते हुए खोला जाना संभव हो सकेगा। इससे पूर्व मंदिर को सैनिटाइज किया जा रहा है। जिसके साथ ही भक्त भगवान के दर्शन कर पायेगें। भक्तजनों को भी निर्धारित नियमों को पूरा करना होगा।
श्रद्धालू नहीं चढ़ा पायेगें मंदिरों में माला और प्रसाद साथ ही नही बजेगी मंदिर की घंटी
अनलॉक-1 में कोविड-19 के संक्रमण से बचने की शर्तों के साथ आठ जून से मंदिर खुलेंगे। मंदिरों के खुलने के बाद भी उन हजारों लोगों की मुश्किलें बरकरार रहेंगी, जिनकी रोजी-रोटी इन मंदिरों से चलती है। क्योंकि श्रद्धालुओं को फू ल माला और प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में मंदिरों के बाहर फू ल माला और प्रसाद की सामग्री नहीं बेच पाएंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंदिरों में टीका भी नहीं लगाया जाएगा इसी के साथ ही मंदिरों के घंटी आदि भी बजाने की अनुमति नहीं है। वहीं दूसरी ओर फूल माला विक्रेता , प्रसादी बेचने वालों सहित हाल-फि लहाल जिनका रोजगार मंदिरों से चल रहा था, उनको अभी और कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा। सुबह से ही लोग भगवान पर चढ़ाने के लिए फू ल खरीदने शुरू कर देते थे। सुबह शाम पूजा के लिए फू ल खरीदे जाते थे। दोपहर में अन्य कार्यों के लिए फू लों की बिक्री होती थी। इससे अच्छी खासी कमाई हो जाती थी, लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ है तब से तो काम पूरी तरह से ही बंद है। उम्मीद थी कि मंदिर खुलेंगे तो कुछ काम शुरू होगा, लेकिन मंदिरों में प्रसाद और फू ल माला नहीं चढ़ाई जा सकेगी यह सुनकर अभी तक तो निराशा ही हाथ लगी है। करीब ढाई माह से काम बंद होने से इन्हें काफ ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक तो इनका जैसे तैसे काम चल रहा था, लेकिन आगे भी काम नहीं चला तो ज्यादा परेशानी हो जाएगी।
डोंगरगढ़ मंदिर में अब श्रद्धालू कर पायेगें माता के दर्शन
कोरोना वायरस से धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था इसी के साथ ही तकरीबन ढ़ाई महिने बाद भक्त डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर मेंं बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन कर पायेगें जानकारी के अनुसार मंदिर में सैनिटाइज का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है इसी के साथ ही भक्तजन निर्धारित नियमों का पालन करते हुए बम्लेश्वरी माता के दर्शन कर पायेगें।
