रायपुर, 5 जून। प्रदेश में 63 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से कोरबा जिले के कुदूरमाल क्वारंटीन सेंटर के 40 मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 13 रायगढ़, और बलौदाबाजार-रायपुर से 3-3, राजनांदगांव 2, और बलरामपुर और कोरिया 1-1 जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी मजदूरों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
राजनांदगाव जिले में आज अम्बागढ़ चौकी और छुरिया ब्लॉक के में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इन्हे मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मरीज की संख्या 44 हो गई है। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में किया जा रहा। Cmho डॉ मिथलेश चौधरी ने की पुष्टि।

